
सोरायसिस (Psoriasis) त्वचा की एक लंबे समय तक चलने वाली समस्या है, जिसमें त्वचा पर लाल, मोटे दाग बनते हैं और उन पर सफ़ेद या चांदी जैसी पपड़ी जमती है। यह छूने से नहीं फैलता। बहुत से मरीज़ों का अनुभव है कि सर्दियों में उनके दाग बढ़ जाते हैं।
सर्दियों में सोरायसिस क्यों बढ़ता है?
- सूखी हवा: त्वचा रूखी होती है तो दाग ज़्यादा फटते और खुजलाते हैं।
- धूप कम मिलना: कई मरीज़ों को हल्की धूप से आराम मिलता है, जो सर्दियों में कम मिलती है।
- गर्म पानी से नहाना: इससे त्वचा और सूखती है।
- सर्दी-ज़ुकाम और गले का संक्रमण: इनसे कुछ लोगों में सोरायसिस भड़क सकता है।
- तनाव, धूम्रपान और शराब: ये साल भर सोरायसिस बढ़ाने वाली आम वजहें हैं।
क्या करें?
- नहाने के बाद और दिन में कई बार गाढ़ा moisturiser लगाएँ।
- गुनगुने पानी से नहाएँ और त्वचा को रगड़कर न पोंछें।
- पपड़ी को नाखून से न खरोंचें, इससे नए दाग बन सकते हैं।
- डॉक्टर की दी हुई दवा खुद से बंद न करें, भले दाग कम हो जाएँ।
- तनाव कम रखने की कोशिश करें और धूम्रपान से बचें।
- सुबह की हल्की धूप फ़ायदेमंद हो सकती है, पर धूप में जलने से बचें। कितनी धूप लेनी है, यह डॉक्टर से पूछें।
इन बातों से बचें
- बिना डॉक्टर की सलाह के तेज़ steroid cream या दवा लेना
- “जड़ से ख़त्म” का दावा करने वाले नुस्ख़े और विज्ञापन
सोरायसिस का पक्का इलाज अभी तक नहीं है, पर सही इलाज और देखभाल से दाग काफ़ी हद तक काबू में रखे जा सकते हैं।
कब त्वचा विशेषज्ञ से मिलें?
- दाग तेज़ी से फैल रहे हों
- जोड़ों में दर्द या सूजन हो
- नाखूनों में गड्ढे या बदलाव दिखें
- दवा से आराम न मिल रहा हो
डॉक्टर आपकी त्वचा की जांच करके इलाज तय करते हैं। ज़रूरत होने पर phototherapy जैसे विकल्प भी हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारा Psoriasis page देखें।
सलाह के लिए
Mayang Skin Care, नया चौक, बलिया में appointment book करें।
चिकित्सकीय समीक्षा: डॉ. अनिल कुमार सोनी, MD (Dermatology), UPMC Reg. No. 70893। यह लेख सिर्फ़ जानकारी के लिए है, डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं।